Thursday, February 19, 2009

Valentine's day

फूलो को बदल चुके प्रेमी
खुशबु का एहसास सूना

इज़हार - ऐ- मोहब्बत होंठों पे
मन में इकरार का घर सूना

ख़त लिखते है प्यार के लोग
लफ्जों का मतलब सूना

हाथों में हाथ, आंखों में आँखें
साथ का एहसास सूना

सफर इश्क का दिन भर करें
ज़िन्दगी का हमसफ़र सूना

आज भी दीदार से मेहरूम हैं पर
नहीं उनके चेहरे का नूर सूना

दिन मोहब्बत का गुज़र गया
रात तक भी दिल सूना

No comments: