Thursday, October 3, 2013

लिखता था (Likhta tha)

इस भीड़ में अपना वजूद बनाए रहने वो लिखता था
एक आदमी था जो बस अपना पागलपन सहने को लिखता था

कुछ ईटों का भार था, कुछ पत्त्हर उसपे फेंके थे
इन् बढ़ते तानो की इमारत को बस ड़ेहने वो लिखता था

भर जाते थे जब बर्तन क्रोध से ही उसके मन के सारे
तो बस कागज़ भर पे अपना लावा दे बहने वो लिखता था

बड़ी मुश्किल से बांधे रक्खे थे रिश्तो की उसने धागे
लफ्जों के तेज़ाब से उन्हें साबूत रक्खे रहने वो लिखता था

कश्मकश उसकी ये नहीं थी के अलफ़ाज़ का मोहताज था
बस अपना दर्द सेकने को सियाही देहने वो लिखता था (देहना - बोहत गरम करना)

गुमनाम वो कई अरसे थे तनहा तनहा जो रो के बिसरे थे
उनकी ज़ीनत बचाए रखने शायद चश्मे पहने वो लिखता था

जवाब ढूँढता उनके, जिन सवालों का ही पता नहीं
के अपने जुस्तजू की दास्ताँ न पडे कहने वो लिखता था

Friday, June 28, 2013

ऐसा है (Aisa hai)

खुद से ही है खफा, चेहरे का रंग उड़ा सा है
वो शख्स जो नहीं यहाँ वह क़ैद पंछी उड़ा सा है

कोशिश नहीं है उसकी कि जीत जाए वो ज़माने से
पर एक हार का ही डर है जो उसकी जीत से जुडा सा है

एक कतार में ही जाने कब से खड़ी है सादी ज़िन्दगी
जिस दिशा वह खिड़की खुलती है वही रास्ता मुडा सा है

कि खालीपन भरने को इतनी कोई लाए कालिक कहा से
जो ज़रिया है भी वह खुद में ही बड़ा बेहूदा सा है

बड़ी मेहेरबानी थी उस तूफ़ान की जो सब साथ ले गया
के अब सिर्फ यह दिल ही है जो मेरे खून से आलूदा सा है

बजाये के देखे रंग-ओ-जोशन इस ज़माने के भरपूर
मेरा अक्स मेरी तलाश में मुझमे ही ज़रा गुमशुदा सा है

अब तू ही तोह वोह आस है जो मेरे चेहरे को रोशन करे
आग लगाता हर ओर अब तेरा जूनून ही तोह मौजूदा सा है

समझाए कोई जाके उसको की दर्द भी एक इनायत है
जो कुछ महसूस ही नहीं कर सकता वोह भी कहा खुदा सा है

Sunday, March 31, 2013

It's raining you


It's summer, and it's raining
But I don't find my comfort anywhere near
Why are you not here?

It was all hot and sweat
But then it poured and now its all wet
With a hollow joy, my heart's all smear
Why are you not here?

The aroma of the freshly doughed soil
Feels you are in my embrace, and my shoulders coil
And my cheek feels a warm flowing tear
Why are you not here?

The gusty winds prepare for our dance
Lighting's practicing, doesn't want to take a chance
And clouds won't allow the moon to peer
Why are you not here?

Now its chill and frosty all around
There is so much of noise but I don't hear a sound
How long can I miss you, I really fear
Why are you not here?