तू एक चिट्टा कागज़ है
तुझपे ग़ज़ल लिखी जा रही है
इत्मेनान और शौक़ से सुन्ना
कि तेरी तारीफ़ लिखी जा रही है
बिखरती लटें खुलती पलकें
अंगडाई और करवटों के सिलसिले
जाने सुबह को तू जग रही है
या सुबह को तू जगा रही है
बस पल भर ही तुझे देख के
तेरा सुरूर पता नहीं पड़ता
तेरा हुस्न है जाम शराब का
हर झलक पे चढ़ती जा रही है
आज अपने गिले बालों को
छोड़ खुले जो लेहेरने दिया
तो तक़ाज़ा ही भीग जाने का है
मौसम की जो पहली घटा छ रही है
है बेदाग़ तुझे चाँद केह न सके
नूर तुझसा सूरज से भी मुम्किन नहीं
आंखों में तेरी झाँक है दिखता
रौशनी तेरी रूह से आ रही है
No comments:
Post a Comment